आधुनिक युग की समस्या

आधुनिक युग में यह समस्या कड़ी हो गई कि अन्य मार्गों का आदर करना छोड़ दिया है। लोग अध्यात्म का कोई अनुभव हुए बिना ही गवाही देने लग जाते हैं , तथा जिन्होंने कुछ ध्यान अवस्था में अनुभव प्राप्त किए हैं , उनको झूठा कहते हैं। सभी भक्त साधक अपनी-अपनी उपासना , साधन प्रणाली को सही सिद्ध करने में लगे हैं, तथा एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह सोच , वृत्ति अध्यात्म को किस गर्त में ले जाकर पटकेगी , भगवान ही जानते हैं| वैसे संसार कभी एकमत नहीं हो सकता , क्योंकि नानात्मक का नाम ही संसार हैं, यदि यह समाप्त हो जाए तो संसार भी शेष नहीं रहेगा। मत वैभिन्य तथा विरोध को सहन करना , आदर करना , नि: स्वार्थ प्रेम करना यही सच्चे भक्त और साधक का कर्तव्य हैं| इसी में अध्यात्म का तथा भक्त दोनों का हित समाहित हैं। मुग़ल बादशाह शाहजहां के समय में फिलिस्तान में एक सूफी संत सरमद हुए , जो वहाँ से ईरान तथा फिर दिल्ली आये। कहा जाता हैं कि , वे ” आधा कलमा ” ला-इला (अल्लाह नहीं हैं ) पढ़ा करते थे। जब औरंगजेब बादशाह बना तो उसे पकड़ लिया गया। उस पर यह इल्जाम लगाया गया कि वह आधा कलमा हैं जो कि कुफ्र हैं। इसका अर्थ यह निकलता हैं कि , परमात्मा नहीं हैं। यह नकारात्मक हैं कि परमात्मा नहीं हैं। यह एक नकारात्मक दृष्टिकोण हैं। उसे अदालत में पेश कर पुछा गया आधा कलमा क्यों पढ़ते हों ? उसने कहा – “अब तक मुझे भगवान के दर्शन नहीं हुए , इसलिए में यह गवाही कैसे दे सकता हूँ कि , भगवान हैं…….. ” यदि दर्शन हो गए तो पूरा कलमा पढ़ा करूँगा। लोग बिना अनुभव गवाही देते हैं और अनुभव प्राप्त गवाह को झूठा कहते हैं। अतः अध्यात्म पथ को समझने के लिए भक्तों में समन्वय वृत्ति आवश्यक हैं।

कुछ मुख्य बिंदु

  • परस्पर सहयोग – अध्यात्मिक साधना में परस्पर सहयोग से ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है।
  • साझा ज्ञान – अनुभवों का आदान-प्रदान कर, भक्त एक-दूसरे के ज्ञान में वृद्धि करते हैं।
  • सहृदयता का विकास – समन्वय वृत्ति से सहृदयता, सहानुभूति और करुणा का विकास होता है।
  • मानसिक एकता – आध्यात्मिक पथ पर समान दृष्टिकोण से भक्तों में एकता का भाव बना रहता है।
  • समर्पण की भावना – सभी में एक समान समर्पण का भाव होने से साधना में स्थिरता आती है।
  • सकारात्मक वातावरण – समन्वय वृत्ति से साधना का माहौल सकारात्मक और प्रेरणादायक बनता है।
  • समाधान का मार्ग – एक-दूसरे की सहायता से सभी अपने आध्यात्मिक प्रश्नों का समाधान पा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks